A Tale of Two Birds Hindi Summary, Moral and Objective

A Tale of Two Birds Hindi Summary, Moral and Objective

A Tale of Two Birds Hindi Summary“A tale of two birds” एक प्राचीन लोक कथा है जो दो पक्षियों के रहन-सहन से व्यक्तित्व में बदलाव को दर्शाती है। यह कहानी शुरू होती है एक बड़े तूफ़ान से, तूफ़ान के कारण पक्षियों का घोंसला  उजड़ जाता है और दोनों पक्षी बिछड़  करअलग हो जाते हैं। पहले पक्षी को एक गुफा में डाकुओं कासाथ मिलता हैऔर दूसरे को एक आश्रम में ऋषि का।

 

राजा और पहला पक्षी

एक दिन एक राजा आखेट के लिए जंगल को निकलता है। एक हिरण का पीछा करते हुए वो गुफा के निकटआ पहुँचता है।वहां वो उसी पेड़ पर विश्राम करने लगता है जहाँ पर पहला पक्षी रहता है। पक्षी राजा को देखते ही डाकुओं को चेताने लगता है की है उसके सारे आभूषण और घोड़े को छीन लो।

दूसरा  पक्षी

राजा यह बात सुन लेता है और जल्दी से भाग जाता है। भागते-भागते राजा को एक आश्रम दिखता है। वह वहां शरण लेता है। राजा को देखते ही दूसरा पक्षी राजा का स्वागत करता है उसे आराम करने को कहता है। वो बताता है की ऋषि अभी बाहर गए हुए हैं, कुछ ही देर में वो आ जायेंगे।

राजा को आश्चर्य होता है कि अभी एक ऐसा ही पक्षी देखा था उसकी बोली और इसकी बोली में कितना अंतर है। राजा अपनी घटना का वृतांत पक्षी को सुनाता है। पक्षी बताता है को वो मेरा भाई है, डाकुओं की संगत में वो भी उन जैसा हो गया है, मैं उसे समझाता हूँ लेकिन वो मेरी बात नहीं सुनता है।

ऋषि का उपदेश

थोड़ी देर में ऋषि का आगमन होता है।  वो राजा को आराम के लिए जगह और फल-फूल से राजा का स्वागत करते हैं। राजा ऋषि को दोनों पक्षियों की कहानी सुनाते है। ऋषि यह सुनकर उपदेश देते है की आदमी के चरित्र की पहचान उसके दोस्तों से होती है। बुरे संगत का असर बुरा होते और अच्छे संगत में आदमी अच्छा हो जाता है।

Moral: आदमी को अपनी संगत अच्छी रखनी चाहिए , और वो बुरे लोगों के साथ रहेगा तो वो भी वैसा ही हो जायेगा।

Read English summary: A Tale of Two Birds Summary, Moral and Objective in English.

Next: Question-answer solution: A Tale of Two Birds.

Read also: The Friendly Mongoose Hindi Summary.

***A Tale of Two Birds Hindi Summary, Moral and Objective***

A pact with the Sun
  1. A Tale of Two Birds
  2. The Friendly Mongoose.
  3. The Shepherd’s Treasure.
  4. The Old-Clock Shop.
  5. Tansen.
  6. The Monkey and the Crocodile.
  7. The Wonder Called Sleep.
  8. A pact with the Sun.
  9. What Happened to the Reptiles.
  10. A Strange Wrestling Match.

 

Ref: A Pact with the Sun, NCERT.

Leave a Comment