Chandni Summary in Hindi An Alien Hand Chapter 7

Chandni Summary in Hindi An Alien Hand Chapter 7

Chandni Chapter 6 Story in Brief NCERT Class 7 English

चांदनी आजादी की चाहत और कुर्बानी की कहानी है। अल्मोड़ा, (उत्तराखंड में एक पहाड़ी जगह) में अब्बू खान अपनी कुछ बकरियों के साथ अकेले  रहते थे। अब्बू अपने बकरियों को अपने बच्चों की तरह मानते थे और उन्हें कलुआ, मूंगिया, गुजरी आदि अनोखे नामों से पुकारते थे। वह अपनी बकरियों को हरे व ताजे घास और अनाज दिया करते थे।

फिर भी, अक्सर बकरियां रस्सी तोड़कर जंगल में गायब हो जाती थीं। जंगल में एक भयंकर भेड़िया रहता था।वह भागी बकरियों को मार कर खा जाता था।अब्बू  बकरियों के भागने की वजह समझ नहीं पा रहे थे।

चंदानी का अब्बू के घर आगमन 

Chandani Summmary an alien handधीरे धीरे कर साड़ी बकरियां भाग गयी और अब कोई बकरी नहीं थीं। अब्बू ने उनके बिना रहने का फैसला किया। लेकिन जल्द ही, वह अकेलेपन से बोर हो गए। उन्होंने एक स्वस्थ और युवा बकरी खरीदी। अब्बू का विचार था कि बकरी जवान है; वह उससे प्यार करेगी और कभी नहीं जाएगी। उन्होंने उसे “चांदनी” का नाम दिया क्योंकि वो चाँद सी सफ़ेद थी।

कई साल बीत गए और चांदनी अभी भी अब्बू के घर में थी। अब्बू उसे अन्य बकरियों की कहानियों को बताते थे जो भेड़िये द्वारा मारे गए थे। चंदानी मिलनसार स्वभाव की  थी। वह अब्बू की कहानी को दिलचस्पी और स्नेह के साथ सुनती थी।

एक दिन चांदनी ने सुबह देखा की पहाड़ी सूरज की रोशनी में नहा रही थी और ताज़ा हवा बह रही है। अब, उसने खाना बंद कर दिया और बहुत पतली हो गई। अब्बू इसका कारण नहीं समझ सके । चांदनी ने अब्बू से बात करने का फैसला किया और अपनी इच्छा बता दी। चांदनी की इच्छा सुनकर अब्बू ने सबसे पहले हरी घास, लंबी रस्सी और अन्य बकरियों की कहानियों के साथ समझाने की कोशिश की। चांदनी पहाड़ी देखने को दृढ़ संकल्प थी। अब अब्बू गुस्से में थे और उसने चांदनी को रस्सी से बांधकर कमरे में डाल दिया।

चांदनी का पलायन

उसी रात चांदनी संयोग से रस्सी तोड़कर भागने में सक्षम हो गयी और खिड़की से भाग गयी। वह पहाड़ियों पर चली गयी और बहुत खुश थी। चांदनी पूरे दिन आनंद के साथ टहलती रही। एक जंगली बकरियों का समूह मिला। समूह ने उसे समूह में शामिल होने की पेशकश की। लेकिन चांदनी ने नम्रता से इनकार कर दिया क्योंकि वह खुद की आजादी का पूरा आनंद लेना चाहती थी।

चांदनी की लड़ाई

जल्द ही सूरज छिप गया और चांद उग गया। पीछे झारितयों से की की गुर्राहट की आवाज आ रही थी. चांदनी ने सोचा ये आवाज तो अब्बू की नहीं है, फिर उसे भेड़िये का ध्यान आया। चांदनी के पास कोई विकल्प नहीं था और उसने लड़ने का फैसला किया क्योंकि उसे यह स्वतंत्रता अब्बू के घर लौटने से बेहतर लगी। चांदनी आकार में कम लेकिन स्वस्थ थीं। वह दृढ़ता से खड़ी रही और उसने भेड़िये की ओर अपने कठोर सींग आगे कर दिए। लड़ाई लंबी चली।

विजेता
समय के साथ चंद्रमा और तारे गायब हो गए और सूरज की  नई किरण पहाड़ी पर आ गई। सूरज ने देखा कि चांदनी खून में लथपथ है। जबकि थका हुआ भेड़िया, चांदनी को खाने के लिए तैयार हो रहा था। पक्षियों का एक झुंड पेड़ पर बैठ गया और विजेता के बारे में बहस कर रहा था। सभी पक्षियों ने कहा कि भेड़िया विजेता है। एक बुद्धिमान बूढ़े पक्षी ने दृढ़ स्वर में कहा “विजेता चांदनी है”।

कहानी से नैतिक शिक्षा:

हर कोई अपनी स्वतंत्रता से प्यार करता है। यह स्वतंत्रता केवल मनुष्यों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अन्य प्राणियों पर भी लागू होती है। इस कहानी के माध्यम से, लेखक स्वतंत्रता के महत्व को बताने की कोशिश करता है। हमें स्वतंत्रता के साथ रहना चाहिए और किसी और की स्वतंत्रता पर कभी चोट नहीं करनी चाहिए।

Next: Chandni English Summary.

Chandani question answer solution.

See also:  6. I Want Something in a Cage Hindi Summary.

5. Golu grows a nose Hindi summary.

 

Ref: NCERT class 7 English chapter 7.

Chandni Summary in Hindi An Alien Hand Chapter 7

Leave a Comment